छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
गोंडा, जुलाई 22 -- गोंडा/करनैलगंज, हिटी। देश की राजधानी नई दिल्ली में छात्र-छात्राओं व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित पुलिस कार्रवाई और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय और करनैलगंज तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाअध्यक्ष व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार गौतम को सौंपा। इसमें दिल्ली आंदोलन पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की गई। इस मौके पर शिव कुमार दुबे, अब्दुल रहमान, डिम्पल सिंह, हरिश्चंद श्रीवास्तव, प्रदुम्न शुक्ला, अर्जुन वर्मा आदि रहे। उधर, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.