छात्रों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, बाबूलाल ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
रांची, अगस्त 25 -- हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची। जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भाजपा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रांची सदर अंचलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुतला दहन के दौरान छात्रों पर कथित एकतरफा कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से कानून के अनुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्र शांतिपूर्वक पुतला दहन कर रहे थे, लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने कार्यक्रम में व्यवधान डाला और छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। उनका कहना था कि इस मामले में छात्रों के खिलाफ कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.