छात्रों ने 36 पदक झटके
गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने 38वीं क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में कुल 36 पदक झटके। प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, शामली में 23 से 26 अगस्त तक किया गया। प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के 13 छात्राओं और आठ छात्रों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में चार-चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। योगाचार्या नीलम रावत के दिशा-निर्देशन में छात्रों ने 19 स्वर्ण, 11 रजत और छह कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप भी स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद के नाम रही। वहीं, नौ छात्राएं और पांच छात्र अब अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.