देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एशिया में अपनी तरह का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 1 घंटे 28 मिनट में 554 पराठे बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि भारत की कृषि विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भोजन केवल स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक भी है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने इसके लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। मौके पर प्रो. संतोष एस सर्राफ, डॉ. नरेश कुमार शर्मा, डॉ. डीआर गंगोडकर आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कीट भारत में 6वें स्थान पर, टीएचई एशिया रैंकिंग 2026 में संपूर्ण पूर्वी भारत में नंबर 1 पर
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.