वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रेक्षागृह में बुधवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा और मंडल आयोग के अध्यक्ष स्व. बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बीपी मंडल के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में डॉ. विंध्याचल ने दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से विश्वविद्यालयों, शहरों एवं ग्रामीण समाज में मौजूद जातिगत भेदभाव और राजनीतिक-आर्थिक वर्चस्व की स्थितियों पर प्रकाश डाला। हिंदी विभाग की डॉ. प्रियंका सोनकर ने कहा कि ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक समुदायों को बहुजन समाज के रूप में एकजुट होकर अपने राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत और पहचान को मजबूत करने की जरूरत है। विधि संकाय के ...