गंगापार, फरवरी 26 -- मई जगतपुर स्थित सैनिक फार्मेसी कॉलेज के डी फार्मेसी प्रथम वर्ष के छात्रों ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक फार्मेसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। छात्रों ने सामुदायिक फार्मासिस्ट की व्यावसायिक जिम्मेदारियों, रोगियों को दी जाने वाली परामर्श सेवाओं, दवा वितरण प्रणाली तथा औषधि आपूर्ति श्रृंखला की वास्तविक कार्यप्रणाली को निकट से समझा। निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से अस्पताल की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...