वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, संवाददाता। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग एवं आविष्कार फाउंडेशन की तरफ से मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'युवा उद्यमिता प्रोग्राम 2026' विषयक कार्यशाला में 155 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता विश्वनाथ शुक्ला ने युवाओं में उद्यमिता विकास और नए अवसरों की जानकारी दी। इसमें महाविद्यालय स्तर की आठ टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें जिला और राज्यस्तर पर प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा। विजेता टीमों को पुरस्कृत करने के साथ ही स्टार्टअप फंडिंग भी मुहैया कराई जाएगी। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में बेरोजगारी से लड़ने के लिए उद्यमिता सशक्त कॅरियर विकल्प है। इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. अनिल कुमार सहित कई प्राध्यापक उपस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.