मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- ​पाकबड़ा। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज पाकबड़ा के विद्यार्थियों ने ''फील्ड विजिट एंड आइडिया क्रिएशन एक्टिविटी'' के तहत टीएमयू का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह आयोजन केंद्र सरकार द्वारा संचालित ''स्कूल इनोवेशन काउंसिल'' के ''डीआईसीई'' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। भ्रमण के दौरान टीएमयू के इन्क्यूबेशन सेंटर के मैनेजर ज्योति, डिप्टी मैनेजर दीपक जैन और क्वालिस कंपनी के डायरेक्टर मधुसूदन द्वारा ''इनोवेशन एवं डेवलपिंग एंटरप्रेन्योरियल स्किल्स'' विषय पर एक विशेष जागरूकता व प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। ​सत्र में विशेषज्ञों ने छात्रों को रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान और नवीन विचारों को स्टार्टअप में बदलने की बारीकियों से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...