कन्नौज, जून 7 -- छिबरामऊ। यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम में टीएसआई आफाक खान ने यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने, सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव तथा एक्सप्रेस-वे पर वाहन खराब होने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण तथा यातायात पुलिस के...