मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस बरकछा स्थित डीडीयू कौशल केंद्र में शुक्रवार को चिकित्सा प्रयोगशाला, प्रौद्योगिकी और देखभाल में कॅरियर की संभावनाएं विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार, डीडीयू कौशल केंद्र के समन्वयक डॉ. आरएस मिश्रा, स्वास्थ्य क्षेत्र कौशल परिषद, नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. अंशु वर्मा, रश्मि सिंह और सुधीर गौर ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय के संस्थापक महामाना पं. मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उभरते अवसरों, आवश्यक कौशल और उद्योग की अपेक्षाओं के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करना रहा। यह भी पढ़ें- प्रतिस्पर्धी दौर में सॉफ्ट स्किल्स ही सफलता की कुंजी: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.