छात्रों ने सीखी नई तकनीक और स्टार्टअप की बारीकियां
प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स (यूजीआई) नैनी में आयोजित तीन दिनी 'यूजीआई यंग इनोवेटर्स' समर स्कूल कैंप का समापन हुआ। कक्षा 9 से 12 तक के 70 से अधिक छात्रों ने इसमें भाग लेकर नई तकनीकों, नवाचार और स्टार्टअप की जानकारी प्राप्त की। समापन समारोह में यूसीईआर के प्राचार्य डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। कैंप में ड्रोन डेमो, मिशन पॉसिबल, पजल गतिविधियां तथा एआई लैब, इनक्यूबेशन हब, वीएलएसआई लैब और इनोवेशन सेंटर का भ्रमण कराया गया। विजेताओं को पुरस्कृत और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.