वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में बुधवार को मूट कोर्ट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अजय कुमार सिंह रहे। विधि विभाग के छात्रों को अदालती प्रक्रिया, व्यावसायिक आचरण और न्यायिक व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया गया। कोर्ट में महाविद्यालय की सात टीमों ने याचिकाकर्ता और प्रतिवादी पक्ष के रूप में प्रतिभाग किया। कोर्ट का निर्देशन मोहम्मद अबू शाहिद ने करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. ओम शर्मा और डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह का आभार जताया। उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने अध्यक्षता की। संचालन में योगदान डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अंकित रघुवंशी, अजीत कुमार और डॉ. निखिल कुमार ने दिया। यह भी पढ़ें- राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ युवा संसद इस अवसर पर याचिकाकर्ता पक्ष से अंजलि ...