वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। राज्य ललित कला अकादमी और विद्यापीठ के ललित कला विभाग की तरफ से ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला के 15वें दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने मिट्टी को आकार देना सीखा। कार्यशाला में 50 छात्र-छात्राओं ने आशीष विश्वकर्मा, आजाद कपूर, विशाल पटेल और माधवी गंगा, डॉ. मदन प्रसाद गुप्ता और कृष्ण कुमार की देखरेख में विभिन्न कलाएं सीखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...