कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के भौतिक विभाग की ओर से दो दिवसीय मैटलैब प्रोग्रामिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं व शोधार्थियों को मैटलैब सॉफ्टवेयर के शैक्षणिक एवं शोध अनुप्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी देना रहा। नई दिल्ली से आए वैज्ञानिक वरुण श्रीवास्तव ने मैटलैब का परिचय, बेसिक कमांड्स, मैट्रिक्स ऑपरेशंस, ग्राफ प्लॉटिंग तथा वैज्ञानिक गणनाओं में इसके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी। अंत में संवाद के दौरान छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर सवाल भी पूछे। स्कूल के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस मौके पर उप निदेशक डॉ. अंजू दीक्षित, डॉ. शिखा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.