छात्रों ने साइकिल रैली निकाल खेल से स्वास्थ्य और फिटनेस का दिया संदेश
दुमका, अगस्त 31 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को खेलेगा भारत जीतेगा भारत कार्यक्रम के तहत आदर्श मध्य विद्यालय सरैयाहाट के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य-केंद्रित साइकिल रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने खेलकूद और नियमित शारीरिक गतिविधियों को स्वस्थ जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। बताया कि स्वास्थ्य-केंद्रित गतिविधि का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता में भाग लेना नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखना है। नियमित साइकिल चलाना, दौड़ना, पैदल चलना तथा अन्य खेलों में हिस्सा लेना शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ मोटापा, आलस्य और जीवनशैली से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में सहायक होता है। वहीं खेलकूद बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और टीम भावना का विकास करता है। रैली में छात्र-छात्राए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.