नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित रामईश संस्थान में शुक्रवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव रामईशोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरसी शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम के अंतर्गत एकल गायन, युगल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाट्य मंचन और फैशन शो आयोजित हुआ। इस दौरान छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.