कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के बीबीए (कैपिटल मार्केट) के छात्र-छात्राओं के लिए क्रिफ क्रेडिट लीप प्रोग्राम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इंडस्ट्री विशेषज्ञ मुकुल बाजपेयी ने क्रेडिट स्कोर, पर्सनल फाइनेंस, जिम्मेदार उधार लेने की प्रक्रिया और क्रेडिट ब्यूरो की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वित्तीय विषयों पर प्रश्न पूछकर अपने ज्ञान को समृद्ध किया। इस मौके पर डॉ. सुदेश श्रीवास्तव, डॉ. विवेक सिंह सचान, डॉ. मोहित कुमार, डॉ. प्रवीण अग्रवाल और वंश शाही आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...