छात्रों ने समझा ऑनलाइन बेटिंग व उससे जुड़े वित्तीय अपराध
कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की ओर से प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) और अन्य कानूनों के साथ इसका अंतर्संबंध विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन हुआ। अध्यक्षता स्कूल की निदेशक डॉ. स्मृति राय ने की। मुख्य वक्ता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई की लीगल कंसल्टेंट अवंतिका शुक्ला ने ऑनलाइन बेटिंग और उससे जुड़े वित्तीय अपराधों के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने संदिग्ध लेन-देन की पहचान, मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में डिजिटल एवं दस्तावेजी साक्ष्यों को एकत्रित करने की प्रक्रिया व अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Nawada News: ईओयू के नोडल ऑफिसर प्रतिनियुक्त, तेज होगी सम्पत्ति जब्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.