घाटशिला, अप्रैल 17 -- बहरागोड़ा। जवाहर नवोदय विद्यालय ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। परीक्षा में सभी 80 छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ सफलता अर्जित की है। पूजा महतो ने 94% अंक लाकर स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं पुष्पा हेब्रम 93.8% के साथ दूसरे और प्रणव कुमार महतो 91.6% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय की इस सामूहिक उपलब्धि पर गर्व जताते हुए प्राचार्य स्वतंत्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के सभी 91 विद्यार्थी रहे सफल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...