रिषिकेष, मार्च 1 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रविवार को देहरादून मालसी डियर पार्क का शैक्षिक भ्रमण किया। जिसमें उन्होंने प्रकृति के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की। आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यालय व्यवस्थापक डॉ. दीपक तायल, प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल, विद्यालय उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण नारंग, कोषाध्यक्ष नवल किशोर कपूर, आरएसएस के बस्ती प्रमुख शरद तायल, राजश्री चिल्ड्रन अकेडमी के प्रबंधक राजेंद्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तीन बसों को रवाना किया। प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के साथ प्रकृति का बोध कराया जाना भी है। इस शैक्षिक भ्रमण में क...