प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की ओर से मंडल के प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ के चयनित 20 गांवों में जल जीवन मिशन के प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन का कार्य शुरू किया गया है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग लखनऊ के निर्देशानुसार संचालित अध्ययन का उद्देश्य जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन का आकलन करना तथा इसके प्रभावों को समझना है। परियोजना के तहत सोमवार को प्रयागराज के हंडिया ब्लॉक स्थित मानिकपुर गांव में जल उपलब्धता, पेयजल स्रोत, जलापूर्ति की नियमितता, जल भंडारण की स्थिति, जल से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं, महिलाओं के श्रम एवं समय पर प्रभाव, बच्चों की शिक्षा तथा सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन जैसे विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया गया। समाजकार्य विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.