बिजनौर, दिसम्बर 28 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल बिजनौर में विंटर कार्निवल उल्लास, उमंग और सृजनात्मकता का एक भव्य उत्सव बनकर सामने आया। इस रंगारंग आयोजन में छात्रों, अभिभावकों एवं नगरवासियों ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्या पायल कपूर ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। विद्यालय परिसर में नवनिर्मित 'किड्स प्ले ज़ोन' का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। जिसमें प्री-प्राइमरी की कोऑर्डिनेटर बिंदु चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। 'किड्स प्ले ज़ोन' बच्चों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग, संतुलन क्षमता और सृजनात्मक सोच को विकसित करने का सशक्त माध्यम बनेगा। विंटर कार्निवल आयोजन छात्रों को ऐसा सशक्त मंच प्रदान करता है, जहाँ वे संगीत, नृत्य, अभिनय, कविता और खेल जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.