छात्रों ने वैदिक गणित के सरल सूत्र और टाइम मैनेजमेंट के गुर सीखे
देहरादून, मई 26 -- दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित व्याख्यान में युवाओं ने वैदिक गणित के सरल सूत्र और टाइम मैनेजमेंट के गुर सीखे। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में मंगलवार को वैदिक गणित विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दून पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. डी.के. पांडे के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय युवाओं के बौद्धिक विकास के लिए ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। इस सत्र में प्रसिद्ध गणित विशेषज्ञ डॉ. योगेश चांदना ने प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों को वैदिक गणित की सरल और बेहद उपयोगी तकनीकों से रूबरू कराया। यह भी पढ़ें- Quote of the Day: पढ़ाई-लिखाई के दौरान स्टूडेंट को इन 8 चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी, चाणक्य नीति से जानें सफलता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.