फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- अमृतपुर। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को रुबेला की वैक्सीन लगाने पहुंची टीम को अभिभावकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। अभिभावकों ने अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद एएनएम ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस पर यूनीसेफ की अधिकारी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। कई घंटे की जद्दोजहद के बाद कुछ बच्चों के वैक्सीन लगायी गयी। अमृतपुर के एक निजी विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय पिथनापुर में वैक्सीन लगाने को टीम पहुंची थी। अमृतपुर के निजी विद्यालय में बच्चों ने साफ तौर पर वैक्सीन लगवाने से इन्कार कर दिया और अपने अभिभावकों को सूचना दी। अभिभावक भी वैक्सीन न लगवाने पर अड़ गये। इस बीच कंपोजिट विद्यालय पिथनापुर में जब टीम वैक्सीन लगवाने को पहुंची तो यहां पर छात्र किसी सूरत में वैक्सीन न लगवाने की कहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.