छात्रों ने ली नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ
रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से ब्रह्माकुमारीज पाठशाला के सहयोग से विज्ञान भवन में यह नशा विरोधी जागरुकता सह अभिमुखीकरण कार्यक्रम- नशामुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन, के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के नुकसान के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ व नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्रो आरके डे ने कार्यक्रम के उद्देश्य और युवाओं की जिम्मेदारी पर जोर दिया। बताया कि नशे की आदत धीरे-धीरे व्यक्ति के स्वास्थ्य, पढ़ाई, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है। इसलिए युवाओं को शुरुआत से ही नशे से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.