गुमला, जनवरी 9 -- गुमला, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुमला द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार केओ कॉलेज में विशेष अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभु सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में नशे का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है और इसके शिकार बच्चे और युवा अपने भविष्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से नशा का विरोध करने और जीवन को हां कहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं और समाज के सुधार में भागीदार बनकर नशा मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। एलएडीसीटएस प्रमुख डीएन ओहदार ने कहा कि गुमला क्षेत्र में नशे की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे का आदी व्यक्ति न केवल अपना बल्कि परिवार और पढ़ाई का भविष्य भी बर्बाद कर देता है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.