बाराबंकी, अगस्त 13 -- बाराबंकी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत चार शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान दो हजार 255 छात्र-छात्राओं ने भारत को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। अभियान के तहत यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज कमरियाबाग, इंद्रानी देवी नन्हें प्रसाद यादव इंटर कॉलेज सोमैया नगर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखपेड़ा बाग और साहू जी पब्लिक स्कूल बड़ेल में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को तंबाकू, सिगरेट, शराब सहित विभिन्न मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज़ के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को आधुनिक दौर में बढ़ रही डिजिटल लत के प्रति भी जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Balramp...