रुडकी, अप्रैल 29 -- रुड़की, संवाददाता। शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मेहवड़कला में जल संरक्षण पखवाड़ा उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न दिनों में आयोजित गतिविधियों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप त्यागी और कार्यक्रम प्रभारी डा. मेनका त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जीवनभर जल संरक्षण करने की शपथ ली। इस अवसर पर छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नाटिका और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के महत्व को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- दून के बाद रुड़की में रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट पर छापा, देर रात बजता मिला डीजे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.