मेरठ, मई 11 -- एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के आह्वान कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के वोट चोर अभियान का रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय गेट पर राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड लिखकर छात्रों ने समर्थन जताया। एनएसयूआई ने राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड लिखकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अभियान के लिए समर्थन जुटाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और लोकतंत्र की मजबूती एवं मताधिकार की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई अल्तमस त्यागी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शरयाब मुखिया, यूनिवर्सिटी अध्यक्ष एनएसयूआई अजय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, हम्जा चौहान, मुस्तजाब चौधरी, जैद जोला, रिहान, व...