वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने बुधवार को सुंदरपुर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में रक्त और प्लाज्मा दान किया। बीएससी एग्रीकल्चर यूजी के छात्र वीर कुमार, आयुष हीरा, महेंद्र, प्रिंस कुमार,भूपेंद्र और श्वेताभ ने रक्तदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। यह पहल कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. यूपी सिंह के प्रेरणा अंतर्गत वाराणसी हेल्प ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ तरुन वर्मा, वाराणसी हेल्प ग्रुप के तरफ से हिमांशु गुप्ता और टाटा कैंसर अस्पताल की कर्मचारी खुशबु कुमारी का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- BHU : बीएचयू को मिलेंगे 50 लाख रुपये, PG और Phd वालों को मिलेगी 25-25 हजार की स्कॉलरशिप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...