छात्रों ने याकुल्ट डेनन इंडिया का किया औद्योगिक भ्रमण
मेरठ, अप्रैल 7 -- काइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सोमवार को एमबीए, बीबीए और बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने याकुल्ट डेनन इंडिया प्रा. लि., सोनीपत हरियाणा का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कंपनी की प्रतिनिधि दिव्या शर्मा ने छात्रों को प्लांट का निरीक्षण कराया और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कंपनी और उसके उत्पादों के बारे में भी छात्रों को विस्तारपूर्वक बताया। संस्था के सचिव नीरज सिंह और उपसचिव नैना सिंह ने बताया कि छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते रहेंगे। मौके पर मुख्य निदेशक डॉ. आकाश चबाक, डीन डॉ. संजय कौशिक, राजेंद्र, कनिका, काजल और पारुल का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.