छात्रों ने मेस प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाकर किया हंगामा
मेरठ, अक्टूबर 3 -- शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल में छात्रों को मेस में नाश्ता देने के बजाय अपशब्द कहे गए। छात्रों ने मेस प्रभारी पर ना केवल उन्हें बल्कि परिजनों को भी अपशब्द कहने के आरोप लगाए हैं। घटना के विरोध में छात्रों ने हॉस्टल में हंगामा करते हुए धरना दे दिया। विवि प्रशासन ने प्रभारी को नोटिस देते हुए जवाब मांगा है। सोमवार को पूरे मामले में कार्रवाई पर मंथन होगा। घटना की शुरुआत मामूली देरी से नाश्ते के लिए मेस में पहुंचने से हुई। छात्र निर्धारित समय से कुछ देर में पहुंचे थे। आरोप है कि छात्रों ने नाश्ता मांगा तो मेस प्रभारी हॉस्टल में पहुंचा और उन्हें अपशब्द कहने लगा। मेस प्रभारी ने छात्रों को मां-बाप को बुलाने और उन्हें भी थप्पड़ मारने की धमकी दी। गुस्साए छात्रों ने प्रभारी के व्यवहार पर आपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.