छात्रों ने मूट कोर्ट में सीखी वकालत की बारीकियां
रुडकी, जून 2 -- रुड़की, संवाददाता। बीएसएम लॉ कॉलेज, रुड़की में मंगलवार को मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने न्यायालय की कार्यवाही का जीवंत मंचन कर वकालत की बारीकियों को समझा और अपने कानूनी ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ममतेश कुमार शर्मा ने किया। न्यायाधीश की भूमिका में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि के क्षेत्र में सफलता के लिए सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया, तर्क-वितर्क की कला और पेशेवर नैतिकता के महत्व से अवगत कराया। संस्थान के सचिव रजनीश कुमार शर्मा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कानून की बारीकियों पर प्रकाश डाला। मूट कोर्ट के दौरान प्रतिभागि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.