प्रयागराज, सितम्बर 25 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को छात्रसंघ भवन के गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। छात्र नेता हरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और लिए जा रहे निर्णयों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाया कि आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है। प्रदर्शन में छात्र नेता राहुल पटेल, विजयकांत यादव, प्रियांशु विद्रोही, गौरव गौंड, अनुराग यादव और आशुतोष मौर्या आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- एसआईआर के विरोध में राजद ने किया प्रदर्शन, फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला एसआईआर रद्द करने की भी मांग उठाई...