फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रेवाड़ी स्थित केएलपी कॉलेज के मीडिया विद्यार्थियों ने बुधवार को जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की आधुनिक मीडिया कार्य प्रणाली को करीब से समझा। अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो का अवलोकन करते हुए मल्टी-कैमरा सेटअप, लाइटिंग, टेलीप्रॉम्प्टर और न्यूज बुलेटिन निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने ग्रीन रूम, पीसीआर (प्रोडक्शन कंट्रोल रूम), पोस्ट-प्रोडक्शन लैब और रेडियो स्टूडियो का भी दौरा किया। यहां उन्हें वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर, साउंड रिकॉर्डिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन की बारीकियों से अवगत कराया गया। मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि ऐसे अंतर-विश्वविद्यालय संवाद छात्रों के कौशल विकास में महत्वपू...