गाजीपुर, मई 9 -- भांवरकोल। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कुंडेसर में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य ने प्रस्तुत करके ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति सम्मान, प्रेम एवं संस्कार की भावना पैदा करना है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ संस्कार का होना बहुत जरूरी है। बिना संस्कार के शिक्षा का महत्व नहीं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.