छात्रों ने मांगी शिक्षक भर्ती की उत्तरकुंजी और कटऑफ
प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। टीजीटी, पीजीटी और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।छात्र सुबह 11 बजे चयन आयोग के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे लेकिन अफसरों ने मुख्यमंत्री के शहर में आने की बात कहते हुए प्रदर्शन करने से मना किया। तत्काल उपसचिव डॉ. संजय सिंह ने पहुंचकर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य की अगुवाई में पहुंचे छात्रों से वार्ता की।छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं की अंतिम उत्तरकुंजी, श्रेणीवार और विषयवार कटऑफ जारी करने, टीजीटी में मेरिट के साथ चयनितों छात्रों और प्रतीक्षा सूची जारी करने, अभ्यर्थी के व्यक्तिगत लॉगिन पोर्टल पर सत्यापित ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.