छात्रों ने मशरूम उत्पादन और कृषि यंत्रों का लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
मोतिहारी, जुलाई 21 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित रूरल एग्रीकल्चरल वर्क एक्सपीरियंस कार्यक्रम के तहत आईसीएआर-आईएआरआई पटना हब के बीएससी कृषि के छात्र-छात्राओं को आधुनिक कृषि तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों का व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना था, ताकि वे भविष्य में किसानों के बेहतर मार्गदर्शक बन सकें। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह के संवाद सत्र से हुई। उन्होंने मदर डेयरी प्रोडक्शन यूनिट की स्थापना, उसकी कार्यप्रणाली तथा दूध संग्रह केंद्र के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि यह केंद्र आसपास के किसानों से दूध संग्रह कर उन्हें उचित मूल्य दिलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.