मधेपुरा, मार्च 8 -- कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेंगराहा पूर्व के 50 छात्र छात्राओं का दल मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए स्कूल से रवाना किया गया। शैक्षणिक परिभ्रमण दल को पूर्व प्रमुख चंद्रकला देवी, पिंटू कुमार यादव व स्कूल के एचएम दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर एचएम ने बताया कि यह शैक्षणिक परिभ्रमण दल सहरसा स्थित मत्स्यगंधा, बाबा कारुखिरहरी स्थान, बिसहरा मंदिर, किलकारी सहरसा सहित अन्य स्थानों का परिभ्रमण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक और सामाजिक ज्ञान से जोड़ना है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य उरप्रमिला देवी, विशिस अध्यक्ष शनिचर प्रसाद यादव, सचिव आशा देवी, शिक्षक अजय कुमार आजाद, विजय कुमार, रीता रानी, धर्मेंद्र कुमार, ...