हरिद्वार, जनवरी 27 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने मतदान और जिम्मेदार नागरिक पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पवन, ज्योति, अर्चिता, सृष्टि, पावनी, श्रुति, कामाक्षी, मनीषा, प्राची और कनिष्का ने प्रभावशाली अभिनय किया। 'मेरा भारत-मेरा वोट' विषय पर सोशल क्लब के कार्यक्रम में छात्रों ने लोकतांत्रिक मूल्य बनाए रखने की शपथ ली। प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सशक्त मंच सिद्ध हुआ। उन्होंने सफल आयोजन के लिए दीपशिखा बोहरा, दीपाली अग्रवाल, रीना एवं कुमारप्रीत के प्रयास सराहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.