छात्रों ने बैरियर तोड़ा, हल्का लाठीचार्ज हुआ : दीपिका
रांची, अगस्त 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस के मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस किया। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि छात्रों ने बैरियर तोड़ा, जिस वजह से हल्का लाठीचार्ज किया गया। जंतर-मंतर जैसी बर्बरता और संवादहीनता झारखंड में नहीं हुई। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन से पहले ही सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। सीआईडी जांच, गिरफ्तारियां और डिजिटल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच जारी है, ताकि कोई दोषी बच न पाए। सिस्टम की कमियों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सीधी नजर है और उन्हें सुधारने का आश्वासन छात्रों को दिया गया है। भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि सरकार का स्पष्ट रुख है संवाद से समाधान। उन्होंने कहा कि छात्रों को दोबारा बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.