बलिया, मार्च 16 -- बैरिया। श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को छात्रों की बैठक हुई। इसमें छात्रवृत्ति, टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण तथा निजी महाविद्यालयों की मनमानी के खिलाफ 24 मार्च को प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इस दौरान छात्र नेता नितेश सिंह ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण करना चाहिए। कहा कि महाविद्यालय के अधिकांश छात्र मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं, जिनके लिए छात्रवृत्ति किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन कई छात्र इससे वंचित हो रहे हैं। बताया कि छात्र जब अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक करते हैं तो सब कुछ सही दिखाई देता है, लेकिन महाविद्यालय स्तर पर किसी न किसी कारण से उसे गलत बता दिया जाता है, जिससे छात्रों को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.