छात्रों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बगहा, जुलाई 25 -- योगापट्टी । नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को योगापट्टी प्रखंड मुख्यालय में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता से समझौता होने पर लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। छात्र नेता अरविंद कुमार, शाहिद कुमार, कविरंजन कुमार,मुलायम यादव और बबीरंजन कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-युवा प्रदर्शन में शामिल हुए।छात्रों यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के पेपर लीक व लाठीचार्ज के खिलाफ जुलूस निकाल हजारों छात्रों ने किया प्रदर्शन ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.