रुद्रपुर, मार्च 31 -- बागेश्वर। बीएस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाफलों में गड़बड़ी आने पर छात्रों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने बीडी पांडेय कैंपस में सोबन सिंह जाना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया। ज्ञापन सौंपकर गड़बड़ी दूर करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी के नेतृत्व में छात्र मंगलवार को कैंपस में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के हाल ही में घोषित परीक्षाफलों में कई गड़बडियां सामने आई हैं। जो परीक्षार्थी उपसथित थे उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है, जबकि कई मेधावियों के अंक काफी कम हैं। इस तरह की गड़बड़ी के कारण छात्रों में रोष व्याप्त है। इससे आगामी सेमेस्टर परीक्ष...