रिषिकेष, मार्च 28 -- श्रीदेव सुमन विवि परिसर के सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को डोईवाला सिपेट संस्थान का भ्रमण करवाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को प्लास्टिक उत्पाद निर्माण संबंधित तकनीक व अन्य प्रक्रियाओं की जानकारियां दी गई। शनिवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के तत्वावधान में शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके तहत सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं माइक्रोबायोलॉजी की संकाय सदस्य डॉ. बिंदु के नेतृत्व में डोईवाला स्थित केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिक संस्थान (सिपेट) पहुंचे। सिपेट के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष पंकज फुलारा ने छात्रों को सिपेट संस्थान का विस्तृत परिचय देते हुए उन्नत उपकरणों एवं प्रयोगशाला सुवि...