छात्रों ने प्राकृतिक संसाधनों से दिया पर्यावरण संचार का संदेश
कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बीएजेएमसी प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और पर्यावरण चेतना का अनूठा प्रदर्शन किया। विभाग में आयोजित 'दृश्य संचार प्रतियोगिता' में छात्रों ने चार्ट पेपर के माध्यम से पर्यावरण संचार के विभिन्न आयामों और संचार मॉडलों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। छात्रों ने पारंपरिक रंगों और कृत्रिम सामग्रियों के स्थान पर घास-फूस, सूखे पत्तों, टहनियों, मिट्टी और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए अपने डिजाइनों को उकेरा। संदेशों को उभारने के लिए जूट की रस्सियों, सूखी पत्तियों और प्राकृतिक रंगों का रचनात्मक उपयोग किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संकट सबसे बड़ी चुनौती है। इस मौके पर डॉ. ओम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.