प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी में गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल ने तिरंगा फहराया। एनसीसी कैडेटों ने सलामी दी। विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण के बाद विद्यालय में लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं मुनीश्वर दत्त उपाध्याय व पूर्व विधायक पंडित रामराज शुक्ल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शुक्ला गणतंत्र दिवस की महत्ता पर चर्चा की। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया। शिक्षक महेंद्र शुक्ला, उमापति पाल, प्रकाश दत्त मिश्र, रमेश तिवारी, सतीश पांडेय, राजेश दुबे, राकेश मिश्रा, वेद प्रकाश उपाध्याय, प्रशस्त तिवारी, जयप्रकाश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.