जौनपुर, फरवरी 12 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिटी पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने डांस, गीत, कैटवॉक और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जमकर धमाल मचाया। शुभारंभ प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने सभी गुरुजनों का पूजन, रोरी टीका लगाकर उन्हें गुलाब का फूल और पेन भेंटकर आशीर्वाद लिया। छवि गुप्ता और आर्य केसरी ने शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत कर संस्कृति का परिचय दिया। अनन्या, आस्था, पलक, वर्षा, रत्नेश, रुखसार, जानवी, गौरी, सोनाक्षी, प्रियांशी और कृषिका ने पुराने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरीं। अनाया, जीया, शिवानी, मानसी, यशस्वी, श्रेया, सृष्टि और...