लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, अवनीश जायसवाल, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सूरजकुंड स्थित विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में शनिवार को एक अभूतपूर्व तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रर्दशनी में प्रदेश भर के होनहार इंजीनियरिंग छात्रों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस आयोजन में 200 से अधिक दर्शक और विशेषज्ञ शामिल हुए, जबकि 60 छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में सबसे आकर्षण का केंद्र रहा कृषि निगरानी ड्रोन, जिसे छात्रों ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है। यह ड्रोन खेतों में फसल की स्थिति, सिंचाई की जरूरत और कीट-पतंगों के प्रकोप की रियल-टाइम जानकारी किसानों के मोबाइल तक पहुंचाने में सक्षम है। विशेषज्ञों ने इसे ग्रामीण कृषि के लिए एक गेम चेंजर तकनी...