मैनपुरी, अप्रैल 22 -- बरनाहल। विश्व पृथ्वी दिवस पर क्षेत्र के पैरारशाहपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सरंक्षण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पृथ्वी को बचाने, पेड़-पौधों का महत्व, जल संरक्षण व स्वच्छता विषयों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेश अवस्थी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। पृथ्वी दिवस पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया और छात्रों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने व प्रकृति के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया ग...